Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

'आवारापन 2' को मिली नई रिलीज तारीख

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जिन्हें 'नोटबुक' और 'जवानी जानेमन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

21 Apr 2026

'आवारापन 2' को मिली नई रिलीज तारीख

अभिनेता इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' की नई रिलीज तारीख सामने आ गई है। साल 2007 में आई 'आवारापन' की सफलता के बाद इसके सीक्वल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जिन्हें 'नोटबुक' और 'जवानी जानेमन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

विशेष फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 'आवारापन 2' अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ लिखा गया, "इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त 2026 को 'आवारापन 2' के साथ जुड़ें।" दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' से टक्कर मिलेगी, जो एक दिन पहले 13 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इस सीक्वल में इमरान एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि फिल्म को लेकर पिछले छह साल से चर्चा चल रही थी, क्योंकि पहली फिल्म का अंत शिवम की मौत के साथ हुआ था। इमरान के मुताबिक 2022 में उनकी टीम ने कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक नया विचार तैयार किया, जिसके बाद फिल्म पर काम शुरू हुआ। अब दर्शकों को यह देखने का इंतजार है कि शिवम पंडित की कहानी इस बार किस नए मोड़ के साथ बड़े पर्दे पर लौटती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'आवारापन 2' को मिली नई रिलीज तारीख
फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जिन्हें 'नोटबुक' और 'जवानी जानेमन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News